Skip to main content

Posts

मां की डांट के बाद किशोर फंदे से झूला:सुसाइड नोट में लिखा- फ्री फायर गेम में 40 हजार रुपए गंवा चुका हूं, आई एम सॉरी मां, आप रोना मत

 मां की डांट के बाद किशोर फंदे से झूला:सुसाइड नोट में लिखा- फ्री फायर गेम में 40 हजार रुपए गंवा चुका हूं, आई एम सॉरी मां, आप रोना मत मां ने ऑनलाइन गेम में पैसे खर्च करने को लेकर 13 साल के इकलौते बेटे को डांट क्या दिया, उसने फांसी लगा ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। किशोर ने फ्री फायर खेलते हुए 40 हजार रुपए गंवाने की बात लिखी है। साथ ही, लिखा है- आई एम सॉरी मां, डोंट क्राइ। ममाला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है। सागर रोड पर विवेक पांडेय अपनी पत्नी प्रीति पांडेय, बेटे कृष्णा और बेटी के साथ रहते हैं। विवेक पैथालॉजी संचालक हैं, जबकि प्रीति जिला अस्पताल में हैं। कृष्णा 6वीं क्लास का छात्र था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे पिता पैथोलॉजी पर थे, जबकि प्रीति अस्पताल में थीं। इसी दौरान मां को खाते से 1500 रुपए कटने का मैसेज मोबाइल पर मिला। मां ने घर पर मौजूद बेटे को फोन लगाया। पूछा कि ये पैसे क्यों कट गए। बेटे ने बताया, यह ऑनलाइन गेम के कारण कटे हैं। मां ने नाराजगी जताते हुए उसे डांट लगा दी। इसके बाद कृष्णा कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घर में मौजूद बड़ी बहन ने कुछ देर बाद दरवाजा खटखट...

केदारनाथ मंदिर अनसुलझी संहिता

  केदारनाथ का रहस्य... ्केदारनाथ मंदिर एक अनसुलझी संहिता है। केदारनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया, इसके बारे में कई बातें कही जाती हैं। पांडवों से लेकर आदि शंकराचार्य तक। लेकिन हम इसमें नहीं जाना चाहते। आज का विज्ञान बताता है कि केदारनाथ मंदिर शायद 8वीं शताब्दी में बना था। यदि आप ना भी कहते हैं, तो भी यह मंदिर कम से कम 1200 वर्षों से अस्तित्व में है। 21वीं सदी में भी केदारनाथ की भूमि भवन शिल्प के लिऐ सही नहीं है। एक तरफ 22,000 फीट ऊंची केदारनाथ पहाड़ी, दूसरी तरफ 21,600 फीट ऊंची कराचकुंड और तीसरी तरफ 22,700 फीट ऊंचा भरतकुंड है। इन तीन पर्वतों से होकर बहने वाली पांच नदियां हैं मंदाकिनी, मधुगंगा, चिरगंगा, सरस्वती और स्वरंदारी। इनमें से कुछ इस पुराण में लिखे गए हैं। यह क्षेत्र "मंदाकिनी नदी" का एकमात्र भूखंड है। भवन शिल्प कलाकृति कितनी गहरी रही होगी। ऐसी जगह पर भवन कलाकृति बनाना,  जहां ठंड के दिन भारी मात्रा में बर्फ हो और बरसात के मौसम में बहुत तेज गति से पानी बहता हो। आज भी आप गाड़ी से उस स्थान तक नहीं जा सकते जहां आज "केदारनाथ मंदिर" है। इसे ऐसी जगह क्यों बनाया गया...

Madhya Pradesh के Jam Gate पर विज्ञान का अचंभा, अपने आप ढलान पर चढ़ जाते हैं वाहन

Madhya Pradesh के Jam Gate पर विज्ञान का अचंभा, अपने आप ढलान पर चढ़ जाते हैं वाहन Jam Gate यहां से मंडलेश्वर-इंदौर मार्ग पर विंध्याचल की पहाड़ियों में स्थित जाम घाट पर विज्ञान का अचंभा देखने को मिल रहा है। कुछ वाहन चालकों ने दावा किया है कि घाट पर वाहन न्यूट्रल में भी चढ़ रहे हैं, जबकि इस स्थिति में वाहन को पीछे की ओर जाना चाहिए। पिछले तीन दिनों से यह चर्चा अधिक है। पिछले कुछ वर्षों से इस मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है। घटना को लेकर गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत कुछ स्थानों पर शून्य दिखाई देता है, जबकि कुछ लोग इसे दैवीय चमत्कार भी मान रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक तौर पर अब तक किसी ने इस घटना और कारणों की पुष्टि नहीं की है। जाम घाट स्थित पार्वती माता मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि माताजी के मंदिर निर्माण के लिए अकसर घाट पर से जाना होता है। जाम गेट के पहले मोड़ पर ऐसा महसूस तो होता है कि गाड़ी थोड़ी दूर खुद की गति से चल रही है। हालांकि पहले कभी ध्यान नहीं दिया। इस घाट पर दो मोड़ ऐसे हैं जिसमें ऐसा प्रतीत होता है। यहां न्यूट्रल में वाहन होने पर भी वाहन गति बनाए रखता है। घाट के ...

MP Board 12 th Exam Result 2021: हाईस्कूल में मिले कुल अंकों पर बोनस देकर 12वीं का परिणाम देने की कवायद

MP Board 12 th Exam Result 2021: हाईस्कूल में मिले कुल अंकों पर बोनस देकर 12वीं का परिणाम देने की कवायद MP Board 12 th Exam Result 2021: भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) में हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम का अंतिम आधार हाईस्कूल परीक्षा 2019 का रिजल्ट ही रहेगा। इसी को आधार बनाकर ताना-बाना बुना जा रहा है। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के समान विषयों में अंक देने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। दिक्कत उन विषयों के अंकों में है, जो हाईस्कूल में नहीं हैं। ऐसे में माशिम या मप्र बोर्ड ने हाईस्कूल में प्राप्त कुल अंकों में से औसत अंक निकालकर 12वीं का परिणाम तैयार करने की सलाह दी है। हाईस्कूल में 70 फीसद तक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का परिणाम 10 फीसद बोनस अंक के साथ और उससे ज्यादा अंक पाने वालों को पांच फीसद बोनस अंक बढ़ाकर जारी करने पर भी विचार चल रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही लेना है। इसके लिए 28 जून को मंत्री समूह (परिणाम का फार्मूला तय करने के लिए गठित समूह) की बैठक बुलाई गई है। हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम का फार्मूला सरकार के ...

हमारा महेश्वर

 लोक माता अहिल्या बाई होल्कर की नगरी महेश्वर... नर्मदा नदी  के किनारे बसा यह शहर अपने बहुत ही सुंदर व भव्य घाट तथा माहेश्वरी साड़ियों के लिये प्रसिद्ध है। घाट पर अत्यंत कलात्मक मंदिर हैं जिनमे से राजराजेश्वर मंदिर प्रमुख है।  आदिगुरु शंकराचार्य  तथा  पंडित मण्डन मिश्र  का प्रसिद्ध शास्त्रार्थ यहीं हुआ था। इस शहर को महिष्मती नाम से भी जाना जाता था। कालांतर में यह महान देवी  अहिल्याबाई होल्कर  की भी राजधानी रहा है। देवी अहिल्याबाई होलकर के कालखंड में बनाए गए यहाँ के घाट सुंदर हैं और इनका प्रतिबिंब नदी में और खूबसूरत दिखाई देता है। महेश्वर  इंदौर  से ही सबसे नजदीक है। इंदौर विमानतल महेश्वर से 91 किलोमीटर की दूरी पर है। इंदौर से 90 की.मी. की दुरी पर "नर्मदा नदी" के किनारे बसा यह खुबशुरत पर्यटन स्थल म.प्र. शासन द्वारा "पवित्र नगरी" का दर्जा प्राप्त है, अपने आप में कला, धार्मिक, संस्कृतिक, व एतिहासिक महत्व को समेटे यह शहर लगभग 2500 वर्ष पुराना हैं। मूलतः यह "देवी अहिल्या" के कुशल शासनकाल और उन्ही के कार्यकाल (1764-1795) में हैदराबादी बुनकरों द...

जानिए बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर अभिनेता कौन कौन है और उनके कुल संपत्ति / Top 10 Richest Bollywood Actors with Net Worth

जानिए बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर अभिनेता कौन कौन है और उनके कुल संपत्ति / Top 10 Richest Bollywood Actors with Net Worth 1 . शाहरुख़ खान (king khan) जो की बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता उनके कमाई के स्रोत अनेक है बो फिल्मो के अलाबा Red Chillies Entertainment production company के मालिक है और IPL Kolkata knight Riders के मालिक भी है ! शाहरुख खान के कुल पैसा (Net Worth)--$760 million USD भारत के रुपये की तुलना में -- Rs 5300 crore INDIAN RUPEES 2. महान अभिनेता अमिताभ बच्चन बहुत सालो से बॉलीवुड में फिल्मे बना रहे है बो कई  सालो से बॉलीवुड में अपना योगदान दे रहे है उनको BIG B के नाम से भी जाना जाता है बो फिल्मो के साथ Corporation Limited (ABCL) which makes Bollywood films and Marathi film के मालिक भी है और बह( kaun banega crorepati) शो चलाते भी है! उनकी कुल संपत्ति(Net Worth) -- $400 millon भारत के पैसे की तुलना में-- Rs 2818 crore INDIAN RUPEES 3. सलमान खान बॉलीवुड के सुल्तान कहे जाने बाले सलमान खान अपने  फ़िल्मी करियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्म की है ! उनकी कमाई का जरिया केबल फिल्म...

मिल्खा सिंह को रह गया मलाल:125 करोड़ की आबादी में दूसरा फ्लाइंग सिख पैदा नहीं हुआ; नहीं चाहते थे कि बेटा स्पोर्ट्स पर्सन बने

 मिल्खा सिंह को रह गया मलाल:125 करोड़ की आबादी में दूसरा फ्लाइंग सिख पैदा नहीं हुआ; नहीं चाहते थे कि बेटा स्पोर्ट्स पर्सन बने पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह (91) कोरोना की वजह से निधन हो गया है। उनका चंडीगढ़ के PGIMER में इलाज चल रहा था। 5 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण निधन हुआ था। मिल्खा सिंह दुनिया को तो अलविदा कह गए, लेकिन कुछ ऐसी भी बातें हैं जिनका उनको मलाल रह गया। वे चाहते थे कि 125 करोड़ की आबादी वाले देश में दूसरा मिल्खा सिंह आना चाहिए था। दूसरा यह था कि वे अपने बेटे जीव मिल्खा सिंह को कभी भी स्पोर्ट्स पर्सन नहीं बनाना चाहते थे। यह बात उन्होंने 4 साल पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कही थी। मिल्खा सिंह तब दौड़ता था जब पैरों में जूते नहीं होते थे फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने कहा था- नहीं जानता था कि ओलिंपिक गेम्स होते क्या हैं, एशियन गेम्स और वन हंड्रेड मीटर और फोर हंड्रेड मीटर रेस क्या होती है? मिल्खा सिंह तब दौड़ता था जब पैरों में जूते नहीं होते थे। न ही ट्रैक सूट होता था। न कोचेस थे और न ही स्टेडियम। 125 क...