क्या आप गए हो चिड़िया भड़क....?
हैल्लो दोस्तों,
Jankari.com ब्लॉग में आपका स्वागत है दोस्तों में आज आपको चिड़िया भड़क के बारे में बताऊंगा जी हा दोस्तों नाम से ही आपको पता लग गया होगा ये जगह कितनी अदभुत होंगी |
इंदौर शहर से 72 किलोमीटर दूर, बड़वाहा चौराल रिसोर्ट के पास वीकेंड स्पेंड करने के लिए चिड़िया भड़क बहोत ही सुन्दर जगह है दोस्तों यहां ट्रैकिंग, फोटोग्राफी के के लिए बहोत अच्छी जगह हैं | परन्तु दोस्तों यहां के झरने और गहरा पानी दिखने में जीतने अच्छे लगते है उसे कही गुना खतरनाक है और कही बार यहां दिल दहला देन वली घटनाये हो चुकी है |तो यदि आपका भी इस वीकेंड यहां जाने का प्लान बने तो थोड़ा संभाल के जाना और खूब मस्ती और इंजॉय करना |
देखिये दोस्तों यदि आपको चिड़िया भड़क जाना है इंदौर से सिमरोल से होते हुए बड़वाह से अंदर नयापुरा गांव तक जाना होगा नया पूरा गांव में गाड़ियों की पार्किंग कर ट्रैकिंग के लिए तैयार हो जाए क्योंकि की चिड़िया भड़क लोकेशन तक गाड़िया नहीं जाती है एक छोटी सी पगडंडी से होकर रास्ता वहा जाता है तो गाड़ियों का वहाँ जाना संभव नहीं है तो एक बात निश्चित है आपको ट्रैकिंग करते हुए जाना मस्त चारो तरफ हरियाली ही हरियाली फारेस्ट से होकर रास्ता जाता हैं और हाँ! एक बात का विशेष ध्यान रखे की वहाँ आपको किसी भी प्रकार की खाने पिने की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी तो खाने पिने का सामान एवं अन्य आवश्यक सामान या तो आप इंदौर से ही ले या फिर रास्ते में जो शहर है यहां से ले ले ताकि आपको वहाँ किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो |
वहाँ का पानी और उस पर उड़ते पंछी और चारो तरफ सफ़ेद पाठारे ये दर्शय इतना मन मोहक लगता है जिसे हम कैमरा से भी कैद नहीं कर सकते इसे केवल आँखों से देख कर ही अनुभव किया जा सकता है |
दोस्तों जब भी आप वीकेंड प्लान करें तो आप चिड़िया भड़क अवश्य आये और साथ हीयदि आपके पास समय बचता है तो यहां आस -पास बहोत सारे देखने लायक जगह है
जैसे ओम्कारेश्वर, सैलानी रिसोर्ट, चौराल और अन्य बहोत सारे प्लेस है |दोस्तों जब आप जाए सावधान रहे, सुरक्षित रहे और वहाँ के आनंद का रस पान करें |
Comments
Post a Comment