MP Board 12 th Exam Result 2021: हाईस्कूल में मिले कुल अंकों पर बोनस देकर 12वीं का परिणाम देने की कवायद
MP Board 12 th Exam Result 2021: हाईस्कूल में मिले कुल अंकों पर बोनस देकर 12वीं का परिणाम देने की कवायद MP Board 12 th Exam Result 2021: भोपाल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) में हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम का अंतिम आधार हाईस्कूल परीक्षा 2019 का रिजल्ट ही रहेगा। इसी को आधार बनाकर ताना-बाना बुना जा रहा है। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के समान विषयों में अंक देने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। दिक्कत उन विषयों के अंकों में है, जो हाईस्कूल में नहीं हैं। ऐसे में माशिम या मप्र बोर्ड ने हाईस्कूल में प्राप्त कुल अंकों में से औसत अंक निकालकर 12वीं का परिणाम तैयार करने की सलाह दी है। हाईस्कूल में 70 फीसद तक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का परिणाम 10 फीसद बोनस अंक के साथ और उससे ज्यादा अंक पाने वालों को पांच फीसद बोनस अंक बढ़ाकर जारी करने पर भी विचार चल रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ही लेना है। इसके लिए 28 जून को मंत्री समूह (परिणाम का फार्मूला तय करने के लिए गठित समूह) की बैठक बुलाई गई है। हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम का फार्मूला सरकार के ...